Popup Image
Advertisement

दिग्विजय भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, कल करेंगे नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है। नामांकन के लिए 30 सितंबर अंतिम तारीख तय की गई है लेकिन सबसे प्रबल दावेदार अशोक गहलोत ने अब तक उम्मीदवारी को लेकर रास्ता साफ नहीं किया है।

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई तथा 30 सितंबर तक चलेगी।

नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां अपना नामांकन फॉर्म (कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए) लेने आया हूं और कल इसे दाखिल करूंगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें