Advertisement

नववर्ष: महाकाल मंदिर में 20 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना

पुलिस ने किया सुरक्षा प्लान…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नववर्ष 2024 के पहले दिन महाकाल मंदिर में २० लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने किया सुरक्षा व्यापक प्लान तैयार किया है।नए वर्ष के आखिरी शनिवार और रविवार का अवकाश दर्शनार्थियों के सैलाब को महाकाल के आंगन में उतरेगा।

दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिस को मशक्कत करना पड़ेगी। पिछले वर्ष से 5 लाख के लगभग दर्शनार्थियों ने धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रवेश किया था इस वर्ष 20 लाख से अधिक दर्शनार्थियों के आने की संभावना है। पुलिस ने दर्शनार्थियों के बंदोबस्त के लिए उज्जैन शाहिद बाहर से भी पुलिस बल मंगाया है । शहर सहित धार्मिक स्थलों पर उमडऩे वाला आस्था का सैलाब सुरक्षा के घेरे में रहे इसलिए हजारों पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।

Advertisement

सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएंगे लोकल और पुलिस बल सुरक्षा के इंतजामों में जूटा रहेगा। पुलिस विभाग ताकत के साथ शहर और धार्मिक स्थलों पर सक्रिय रहेगा और नए वर्ष पर आने वाले हर एक दर्शनार्थियों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहेगी-संतोष कुमार सिंह, आईजी उज्जैन रेंज

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें