Advertisement

नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

ग्वालियर। ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में 25 वर्षीय युवती के साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी करण धाकड़ और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता एमए पास है और नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान लूटपुरा निवासी करण धाकड़ से हुई, जिसने खुद को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताकर सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

Advertisement

आरोप है कि करीब 15 दिन पहले आरोपी युवती के घर पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद नौकरी के नाम पर लगातार उसका शोषण करता रहा। जब पीडि़ता ने नौकरी दिलाने को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी लगातार बहाने बनाकर बात टालता रहा। पीडि़ता के विरोध करने पर आरोपी का भाई सन्नी धाकड़ उसके घर पहुंचा। उसने युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हजीरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें