Advertisement

शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने गला घोंटकर मारा

बॉयफ्रेंड और उसका साथी गिरफ्तार, ग्वालियर में कार से किया अगवा, चुनरी से गला घोंटकर झाडिय़ों में फेंका शव

Advertisement

ग्वालियर। ग्वालियर में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा ली। पुलिस ने किशोरी के परिजन के संदेह पर काम करते हुए उसके प्रेमी ईशान खान और उसके दोस्त व रिश्ते के भाई अरबाज खान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार भी जब्त कर ली है। बता दें कि किशोरी का शव सोमवार को कैसर पहाडिय़ा पर झाडिय़ों में मिला था।

पुलिस के मुताबिक ईशान और किशोरी के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवारों को रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन हाल में किशोरी उससे दूरी बनाने लगी थी। परिजन उसका रिश्ता कहीं और तय कर रहे थे। इसी बात से नाराज ईशान ने अरबाज के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

Advertisement

आरोपियों ने पहले रैकी की और रविवार रात में जब किशोरी साड़ी की दुकान से वापस घर जा रही थी तभी दोनों आरोपियों ने उसे केआरजी कॉलेज के पास से जबरन उठा लिया। उसे बलेनो कार में बैठाया और कैसर पहाडिय़ा पर ले गए। वहां ईशान ने उससे शादी करने के लिए कहा, तो किशोरी ने इनकार कर दिया। शादी से मनाही ईशान के गले नहीं उतरी। उसके इशारे पर अरबाज ने उसके हाथ पकड़ लिए और ईशान ने चुनरी से गला घोंट दिया। हत्या के बाद दोनों शव को झाडिय़ों में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पहले अरबाज को पकड़ा। उसकी पूछताछ के बाद सोमवार रात ईशान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें