Advertisement

पंजाब के बाद अब राजस्थान में हुई सियासी हलचल तेज

पंजाब की सियासत में आए भूचाल के बाद राजस्थान में भी सुगबुगाहट दिखने लगी है। कांग्रेस पार्टी पंजाब सीएम के इस्तीफे से उबर नहीं पाई है कि अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे अपना इस्तीफा सीएम गहलोत को भेजा।

Advertisement

इस्तीफे का कारण उन्होंने खुद के एक ट्वीट को बताया है। दरअसल, ट्विटर पर उन्होंने लिखा था कि ‘मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए…। बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए..’ लोकेश शर्मा का कहना है कि उनके ट्वीट को राजनीतक रंग दिया जा रहा है। इसे पंजाब की सियासत से जोड़ा जा रहा है, यह गलत है। इसलिए वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें