Popup Image
Advertisement

पीपलीनाका क्षेत्र में धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पीपलीनाका क्षेत्र में धुएं के गुबार से हड़कंप मच गया। दिल्ली जैसे प्रदूषण का नजारा देख लोग जुटे, क्षेत्रीय पार्षद को शिकायत की और दिये बनाने वाले युवक को पुलिस थाने भिजवाया।

पीपलीनाका चौराहे के पास कुचेरा भैरव मंदिर के पीछे दिये बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए पिछले तीन दिनों से एक भट्टी जलाकर दिये पकाने का काम हो रहा है। इसके लिए दोने बनाने की फैक्ट्रियों से सिल्वर कागज की कतरनों का उपयोग किया जा रहा था।

Advertisement

इससे पूरे क्षेत्र में धुंए के गुबार उठ रहे थे। इससे लोग परेशान हो उठे। आंखों में जलन आदि की शिकायत लेकर सभी पार्षद के पास पहुंचे और लिखित शिकायत की। आंखों में जलन के कारण सड़क दुर्घटनाएं होने की शिकायत भी की गई। इस पर क्षेत्रीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दिये बनाने वाले युवक को हिरासत में लिया।

रात 1 बजे हंगामा

Advertisement

पीपलीनाका चौराहे के पास प्रदूषण बढ़ा तो लोग देर रात को घरों से बाहर निकले और युवक को दिये बनाने से रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर रात करीब 1 बजे हंगामा हो गया। पार्षद के हस्तक्षेप से पुलिस आने के बाद मामला शांत हो सका।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें