Popup Image
Advertisement

पुलिस की कार्रवाई… पापा को बुलाएंगे थाने तब पता चलेगा

कोठी रोड पर तेज बाइक चलाने वालों को पकड़ा किसी को चेतावनी, किसी को जुर्माना लगाकर छोड़ा

Advertisement

उज्जैन। मेडम आप जानती नहीं हैं हमारे पापा कौन है….पापा को थाने बुलाएंगे और तुम्हारी हरकतें बताएंगे तब पता चलेगा….मेडम जाने दीजिए….हमें देर हो रही हैं…ये कुछ ऐसे संवाद हैं, जो शुक्रवार को कोठी रोड पर सुनाई दे रहे थे। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने जब तेज गति से वाहन चलानेवालों को गिरफ्त में लिया तो कोई रौब जमाने लगा तो कोई गिड़गिड़ाने लगा।

प्रशासनिक क्षेत्र कोठी रोड पर कई युवक और नाबालिग तेज गति से बाइक चलाते हैं। इनमें तरह-तरह के हॉर्न भी लगे होते हैं। कई बार इनके कारण दुर्घटना भी हो जाती हैं। इस संबंध में कई बार पुलिस को शिकायतें भी की गई हैं। शुक्रवार को यातायात और माधवनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान कोठी रोड सहित विक्रम कीर्ति मंदिर के सामने से कई युवाओं को रोका और कार्रवाई। इनमें अधिकांश नाबालिग थे जो अपने अभिभावक का वाहन लेकर तेज गति से दौड़ा रहे थे। पुलिस ने फोन लगाकर कुछ बच्चों के अभिभावकों को मौके पर ही बुलवाया और सख्त हिदायत दी। वहीं कुछ वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही मोबाइल सुनते हुए बाइक चलाने वालों को पकड़ा और कार्रवाई की।

Advertisement

सुबह की सैर करने वाले भी परेशान…

कोठी रोड पर सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग घुमने के लिए आते हैं। इस दौरान वे भी तेज गति से बाइक चलानेवालों से परेशान रहते हैं। इनके कारण हमेशा ही दुर्घटना का भय रहता है। वहीं तेज हार्न भी बजाते रहते हैं।

Advertisement

पुलिस एक-दो दिन ही कार्रवाई करती हैं

शिकायत मिलने पर एक-दो दिन पुलिस कार्रवाई करती है। इसके बाद बंद कर देती है। इससे फिर पहले जैसी स्थिति हो जाती है। जबकि यहां पर सतत कार्रवाई की जाना चाहिए। यह प्रशासनिक क्षेत्र हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का निवास है। यातायात पुलिस के जवान मुंगी चौराहा पर दोपहर के समय ही तैनात रहते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें