Popup Image
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने किया संकल्प सप्ताह का आगाज

अक्षरविश्व न्यूज . नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ किया। ‘संकल्प सप्ताह’ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है। आकांक्षी ब्लॉकों के लिए चलने वाले कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ सप्ताह भर चलेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से बातचीत भी की।

Advertisement

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सात जनवरी, 2023 को पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशासन में सुधार करना है। इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम को लागू करने तथा एक प्रभावी ब्लॉक विकास रणनीति तैयार करने के लिए देश भर में गांव और ब्लॉक स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित किए गए।

‘संकल्प सप्ताह’ इन्हीं चिंतन शिविरों का परिणाम है। उद्घाटन कार्यक्रम में भारत मंडपम में देश भर से लगभग 3,000 पंचायत और ब्लॉक स्तर के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा ब्लॉक और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों, किसानों और अन्य क्षेत्रों के व्यक्तियों सहित लगभग दो लाख लोग कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

Advertisement

हर दिन अलग थीम
तीन अक्तूबर से नौ अक्तूबर, 2023 तक मनाए जाने वाले ‘संकल्प सप्ताह’ में प्रत्येक दिन एक विशिष्ट विकास थीम को समर्पित है, जिस पर सभी आकांक्षी ब्लॉक काम करेंगे। पहले छह दिनों की थीम में ‘संपूर्ण स्वास्थ्य’, ‘सुपोषित परिवार’, ‘स्वच्छता’, ‘कृषि’, ‘शिक्षा’ और ‘समृद्धि दिवस’ शामिल हैं। सप्ताह के अंतिम दिन यानी नौ अक्तूबर, 2023 को पूरे सप्ताह के दौरान किए गए कार्यों का ‘संकल्प सप्ताह-समावेश समारोह’ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें