प्रसाद के लिए शराब लेने गए यात्री पीने बैठे ड्राइवर ने बुलाया तो सिर फोड़ा

उज्जैन। आगर रोड स्थित दुकान पर शराब पीने बैठे यात्रियों को बुलाने पहुंचे ई रिक्शा चालक पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। यात्री ड्राइवर को प्रसाद खरीदने के बहाने शराब दुकान पर ले गए थे।
राजेश पिता शंकरलाल निवासी सरस्वती नगर ई रिक्शा चलाता है। मंगलवार को वह महाकाल मंदिर के बाहर खड़ा था उसे कालभैरव मंदिर जाने के लिए तीन यात्री मिले। रास्ते में यात्रियों ने कहा कि भगवान के लिए प्रसाद(शराब) खरीदना है दुकान ले चलो। राजेश उन्हें आगर रोड स्थित दुकान ले गया।
तीनों दुकान में जाकर शराब पीने लगे। काफी देर तक नहीं लौटे तो राजेश उन्हें बुलाने अंदर गया। उन्हें मंदिर चलने को कहा तो विवाद हो गया। एक युवक ने उस के सिर पर बीयर की बोतल मार दी। राजेश को चरक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने टांके लगाकर उसका उपचार किया। राजेश ने बताया कि वह यात्रियों के नाम, पते नहीं जानता। चिमनगंज थाने में उनकी शिकायत की है।









