Advertisement

IAS नेहा जैन ने संभाला सीईओ का प्रभार, सबसे पहले महाकाल द्वार पहुंचीं

उज्जैन। 2018 बैच की आईएएस नेहा जैन ने सोमवार को उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ का प्रभार संभाल लिया। पदभार संभालने के साथ ही वे सबसे पहले महाकाल द्वार पहुंचीं। 14 वीं सदी का यह द्वार शनिवार-रविवार को ही गिर गया था।

Advertisement

नई सीईओ ने देखें सिंहस्थ के प्रोजेक्ट
पद संभालने के बाद नेहा ने स्मार्ट सिटी के कामों का मुआयना भी किया। वे भारत माता पार्किंग से चौबीस खंबा मार्ग और महाकाल द्वार का काम देखने पहुंचीं।

महाकाल द्वार रीस्टोर होगा सीईओ ने महाकाल द्वार को रीस्टोर करने के निर्देश दिए। यह द्वार शनिवार-रविवार की रात गिर गया था। 14 वीं सदी में निर्मित इस द्वार के माध्यम से महाकाल मंदिर की तरफ से रामघाट की तरफ आया-जाया जाता था। कालांतर में द्वार का उपयोग कम हो गया। हालांकि स्मार्ट सिटी प्रशासन ने ही 2021 में इसे रीस्टोर कर नया लुक दिया था। पर हादसे में यह मलबा हो गया। उन्होंने द्वार गिरने की तकनीकी जांच के आदेश और द्वार के फिर से जीर्णोद्वार करने के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें