Advertisement

प्रशासन की शिप्रा आरती का विरोध तीर्थ पुरोहित उज्जैन में एकत्र होना शुरू

रामघाट पर शाम को होगी धर्मसभा

Advertisement

उज्जैन। रामघाट पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा की जा रही शिप्रा आरती का विरोध करने के लिए तीर्थ पुरोहित उज्जैन में एकत्र होना शुरू हो गए हैं। शगुन गार्डन में वे मीटिंग करेंगे और बुधवार की शाम धर्मसभा को संबोधित करेंगे। बुधवार सुबह इन्होंने शिप्रा पूजन किया।

दरअसल, अब तक रामघाट पर श्री क्षेत्र तीर्थ पुरोहित महासभा ही शिप्रा आरती करती थी। करीब एक महीने पहले प्रशासन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के तरफ से यहां आरती शुरू करवाई है। बटुक रोजाना शाम 7 बजे यहां आरती करते हैं।इसके साथ ही स्मार्ट सिटी प्रशासन ने यूनिटी मॉल के पीछे बन रहे नए घाट पर भी शिप्रा आरती कराने के टेंडर जारी किए हैं।

Advertisement

इसी को लेकर श्री क्षेत्र पंडा तीर्थ पुरोहित समिति का विरोध है। समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने कुछ दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध किया था। उन्होंने ऐलान किया था कि अखिल भारत वर्षीय तीर्थ पुरोहित समिति ने प्रशासन की व्यवस्था का विरोध किया है। इस संबंध में समिति की बैठक शगुन गार्डन में हो रही है। इसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। फिलहाल बुधवार शाम रामघाट पर धर्मसभा होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें