Advertisement

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

मामला बाइक की टक्कर में हुए विवाद के बाद पुलिस पर पथराव का

Advertisement

तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पिछले दिनों महिदपुर रोड क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद में हुए पथराव में टीआई सहित ४ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल चुकी है।

Advertisement

दरअसल, 17 अप्रैल को गोगापुर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी जिसे लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर डायल 112 टीम पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। कुछ देर बाद ग्राम शिकारीखेड़ा के बंजारा समाज के लोग महिदपुर रोड थाने के पास इक_ा होकर हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख टीआई रामसिंह भाबोर, एएसआई सुरेशचंद्र सोनगरा, प्रधान आरक्षक समरथलाल और आरक्षक मदन पग्गी सहित एक अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो वह हिंसक हो गई और पथराव शुरू कर दिया। इसमें टीआई भाबोर के सिर और आंख के पास गंभीर चोट लगी और एएसआई सोनगरा, प्रधान आरक्षक समरथलाल और आरक्षक मदन पग्गी भी घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने रतन बंजारा, भारत बंजारा, सरदार बंजारा, तूफान बंजारा, हाकम बंजारा, वकील बंजारा, गीताबाई बंजारा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए तीन आरोपी नारायण पिता बालूजी (49), तूफानसिंह पिता बालूजी (28) और गीताबाई पति बालूजी (58) तीनों निवासी ग्राम शिकारीखेड़ी को गिरफ्तार किया था। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। टीआई रामसिंह भाबोर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा पथराव में शामिल अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

Advertisement

टीआई की सेहत में पहले से सुधार
पथराव में टीआई भाबोर गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें आंख के नीचे और सिर पर काफी चोट आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। टीआई ने बताया कि अब उनकी सेहत में पहले से सुधार है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें