Advertisement

फिल्म ‘शैतान’ ने Box Office पर बना डाला ये Record

अजय देवगन की हॉरर फिल्म शैतान हर दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला हैं. शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और शैतान ने इन 10 दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है.

Advertisement

अजय देवगन और आर माधवन की इस फिल्म दूरे वीकेंड में भी दर्शकों को भरपूर प्यार मिला है. इतना ही नहीं शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है. बताया जा रहा है कि शैतान ने अपने दूसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर 9.75 रुपये की कमाई की.

जिसके बाद अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 93.57 करोड़ रुपये हो गया. अब ताजा आंकड़ों को मानें तो अब शैतान ने 10वें दिन 7 करोड़ के आसपास बिजनेस किया है. जिसके बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. खबरों की मानें तो शैतान होली के लंबे वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें