Popup Image
Advertisement

सभी का एक ही जवाब… अगले माह का समय दीजिए

पटनी बाजार के व्यापारी निगम के जोन ऑफिस पहुंचे, अब निगम के जवाब का इंतजार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पटनी बाजार के व्यापारी मंगलवार को निगम मुख्यालय स्थित भवन अधिकारी के दफ्तर पहुंचे, लेकिन वहां कोई बड़ा अफसर नहीं मिला। कमरा नंबर 324 के सामने हॉल में कर्मचारी बैठे थे। सभी ने उन्हीं को अपने लिखित जवाब दिए और कहा हमें एक माह का समय दीजिए।

गुदरी चौराहा से गोपाल मंदिर तक रोड को 65 फीट चौड़ा करने की तैयारी नगर निगम द्वारा की जा रही है। इस सिलसिले में भवन अधिकारी ने सभी को नोटिस जारी कर मंगलवार को निगम मुख्यालय में दोपहर 1 बजे से बुलाया था। व्यापारी तय समय पर निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कोई भवन अधिकारी या अन्य अधिकारी नहीं मिला, सिर्फ एक चपरासी ही बैठा था। उसने कहा आप जो दस्तावेज लाए हैं वे दे दीजिए। इस पर सभी उसे लिखित जवाब देकर लौट आए।

Advertisement

दस्तावेज लाएं कहां से!
व्यापारियों ने कहा शाही मस्जिद को हटाने के दौरान दस दिनों तक बाजार बंद रहा और फिर लगातार छुट्टियां आ गईं। इस कारण दस्तावेज नहीं निकाल सके और अब दीपावली करीब आ गई है। ग्राहकी के समय दस्तावेज लाना मुश्किल है। इस कारण एक माह का समय दीजिए। अब व्यापारियों को एक निगम प्रशासन के जवाब का इंतजार है।

दीपावली की तैयारियों के बीच चौड़ीकरण का टेंशन
दीपावली करीब आने के कारण बाजार में रौनक तो बढ़ रही है, लेकिन चौड़ीकरण की तैयारी के कारण सभी व्यापारी टेंशन में हैं। सभी इसी चौड़ीकरण की चर्चा कर रहे हैं और प्रशासन को किस तरह मनाएं, उस पर जोर लगा रहे। दीपावली बाद निगम प्रशासन इस तरफ कभी भी कार्रवाई कर सकता है, यही चिंता सभी को परेशान कर रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें