Advertisement

बच्चों को लेकर लौटे पैरेंट्स

टीआई बोले- दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते हैं

Advertisement

उज्जैन। सतना से उज्जैन घूमने आए अल्पसंख्यक वर्ग के युवक और उसकी दोस्त तीन छात्राओं को पैरेंट्स जीआरपी थाने से अपने साथ घर ले गए। छात्राओं और युवक का परिवार एक-दूसरे को जानते हैं जिसके चलते उन्होंने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया और बच्चों को लेकर घर के लिए रवाना हो गए।

दरअसल, घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है जिसका वीडियो शनिवार को वायरल हो गया था। २० वर्षीय शेख अमन निवासी ग्राम अमदरा, सतना तीन छात्राओं के साथ घूमने के लिए उज्जैन आया था। छात्राओं को उसने अपना दोस्त बताया था। इसकी सूचना हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने युवक से बात की। इसके बाद उसका आधार देखा तो पता चला कि शेख अमन सतना से पहले भोपाल फिर वहां से उज्जैन पहुंचा था।

Advertisement

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर एफआरवी मौके पर पहुंची और तीनों छात्रा और छात्र को जीआरपी के हवाले किया। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। टीआई अमित भावसार ने बताया कि छात्राओं और युवक के परिवार एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं, वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते थे इसलिए छात्राओं और युवक को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें