Popup Image
Advertisement

ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस पहुंच गई

सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, किराएदार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

उज्जैन। ऋषिनगर एक्सटेंशन मेें सूने मकान से 10 लाख रुपए के आभूषण चोरी मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए आभूषण भी बरामद किए हैं। खास बात यह है कि वारदात को किराएदार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

नानाखेड़ा पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया फरियादी केशव पिता रतनेश जोशी (20) निवासी ऋषिनगर एक्सटेंशन ९ अप्रैल को घर पर ताला लगाकर कोचिंग गया था, जबकि उसकी मां अपने मायके तृप्ति परिसर गई हुई थीं। शाम करीब ७.३० बजे जब वह घर लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला और अंदर जाकर देखा तो सोने के जेवरात एवं नकदी चोरी हो चुके थे।

Advertisement

इसके बाद फरियादी ने १० अप्रैल को नानाखेड़ा थाने में केस दर्ज करवाया। घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच में पता चला कि फरियादी केशव जोशी के घर में किराए से रहने वाले वेदांत त्रिवेदी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि वेदांत और उसके साथी चोरी का माल बेचने के लिए तारामंडल क्षेत्र में ग्राहक ढूंढ रहे हैं।

पुलिस ने बताए गई जगह पर दबिश दी जहां तीनों ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें घेराबंदी कर धरदबोचा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम वेदांत पिता बलराम त्रिवेदी (२०) निवासी ग्राम रावदिया पीर, भाटपचलाना हालमुकाम ऋषिनगर एक्सटेंशन, मोहित उर्फ मोंटी पिता श्याम दत्ता (२३) निवासी चाणक्य पुरी, नीलगंगा और अक्षत उर्फ अंशु पिता रमेश ठाकुर (२१) निवासी सुदर्शन नगर, नीलगंगा बताए। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

Advertisement

यह सामग्री जब्त की: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ६ नग सोने की चूडिय़ां, ३ सोने की अंगूठी, १ जोड़ी सोने के कान के टॉप्स जब्त किए जिसकी अनुमानित कीमत १० लाख रुपए बताई गई है। टीआई नरेंद्र यादव ने बताया आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें