Advertisement

बादलों की आमद से तपी रात, दो साल बाद पारा 29 डिग्री पार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बादलों की आमद ने शबे मालवा की रात को तपा दिया। दो साल बाद पारा 29 डिग्री पार पहुंच गया। बीती रात का तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस मौसम की सबसे गर्म रात है। दो साल पहले रात का तापमान 30 डिग्री पहुंचा था। दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और बुधवार को यह 44.7  डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement

दरअसल उत्तर भारत से आ रही हवाएं राजस्थान से होते हुए मालवा में प्रवेश कर रही है। ऐसे में यह हवाएं ज्यादा ही गर्म हो रही हैं। अभी कोई सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मदद नहीं मिल रही और ऐसे में पारा रोज ही कुंलाचे भर रहा है। मंंगलवार को 44.5 डिग्री पर रहा तापमान बुधवार को बढ़कर 44.7 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि बादलों की मौजूदगी के कारण रात के तापमान में जबरजस्त उछाल देखा गया। यह बुधवार के 26.8 से बढ़कर 29.2 डिग्री पर पहुंच गया।

वेधशाला अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्त ने बताया कि अभी कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से दिन और रात तप रहे हैं। अगले कुछ दिन और तेज गर्मी पड़ सकती है।

Advertisement

यह भी कारण

1- इंफ्रा डेवलपमेंट के लिए सैकड़ों पेड़ काट दिए गए हैं। ऐसे में इनसे मिलने वाली ठंडक कम हो गई है।

Advertisement

2- शहर में निर्माण में सीमेंट का प्रयोग ज्यादा हो रहा है।

3- शहर में वाहनों की संख्या काफी हो गई है। यह कार्बन उत्सर्जन काफी कर रहे हैं।

पांच दिन से बंद स्वीमिंग पूल कल से होगा शुरू, क्लीनिंग के लिए छोटी होगी शिफ्ट

उज्जैन। पांच दिन (शनिवार) से बंद नगर निगम का कोठी रोड स्थित स्वीमिंग पूल शुक्रवार से शुरू होगा। पानी में विजिबिलिटी की समस्या दूर हो गई है। क्लीनिंग का काम पूरा हो गया है। आने वाले समय में विजिबिलिटी की समस्या को पूरी तरह ठीक करने के लिए शिफ्ट का समय घटाया जाएगा।

दरअसल तैराकी करने वालों ने स्वीमिंग पूल का पानी गंदा होने और इसके भीतर कुछ नहीं दिखाई देने की शिकायत की थी। समस्या अधिक बढऩे पर शनिवार को पूल को बंद किया गया था। गुरुवार को पूल और पानी की क्लीनिंग का काम पूरा हो गया। लोक निर्माण समिति प्रभारी शिवेंद्र तिवारी ने पूल का मुआयना किया और स्थिति देखी। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि सुबह और शाम की शिफ्ट के बीच मिल रहा दो घंटे का टाइम क्लीनिंग के लिए पर्याप्त नहीं है। क्लीनिंग के लिए चार घंंटे जरूरी है। ऐसे में शिफ्ट का समय कम करेंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें