Advertisement

बेसन की मदद से करें चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन

त्वचा के लिए कई घरेलू चीजें बेहद फायदेमंद होती हैं और इन्हीं में से एक बेसन भी है। बेसन चेहरे की त्वचा पर फायदेमंद होता है। खासकर ड्राई स्किन पर बेसन पोर्स में मौजूद गंदगी को साफ करने का काम करता है। वहीं स्किन को डीप क्लीन कर चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए बेस्ट होता है। हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा फेस पैक जो आपकी त्वचा को डीप क्लीन करने में मदद करेगा और चेहरे को निखरा हुआ बनाएगा। साथ ही बताएंगे बेसन से मिलने वाले स्किन को फायदे।

Advertisement

बेसन
शहद

शहद को चेहरे पर लगाने के फायदे

Advertisement

एक स्टडी में बताया गया है कि त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
यह चेहरे पर मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।

बेसन को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या है?

Advertisement

बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।

चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने का उपाय

चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए एक बाउल में 2 से 3 चम्मच बेसन और 2 चम्मच शहद की डालें।
इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और चेहरे पर लगा लें।
ब्रश के इस्तेमाल से इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें।
इस फेस पैक को चेहरे पर तब तक लगा रहने दें, जब तक ये पूरी तरह से सूख न जाये।
चेहरे को साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 2 बार कर सकती हैं।
लगातार इस तरह से चेहरे की देखभाल करने से आपकी त्वचा जवां और निखरी हुई नजर आएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें