Popup Image
Advertisement

ब्रांडेड कंपनी का ट्रेड मार्क लगाकर डुप्लीकेट माल बेचने वाला पकड़ाया

कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज, तीन लाख से अधिक का माल बरामद, थाने से जमानत

Advertisement

उज्जैन। ब्रांडेड कंपनी का ट्रेड मार्क लगाकर डुप्लीकेट माल बेचने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कंपनी के लीगल एडवाइजर की शिकायत पर दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 3 लाख से अधिक का नकली सामान जब्त कर दुकान संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि सुखदेव विहार मथुरारोड न्यू दिल्ली की यूनाइटेड ओवरसीज ट्रेडमार्क कंपनी के लीगल एडवाइजर मुकेश पिता दीनानाथ ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि क्षेत्र में नाइक कंपनी का ट्रेड मार्क लगाकर डुप्लीकेट सामान बेचा जा रहा है। शिकायत पर सीएसपी व थाना प्रभारी की टीम ने उनके साथ नरेन्द्र टाकीज के पास स्थित गुड्डू कलेक्शन, पर दबिश देकर यहां से जूते, ट्रेक शूट, लोअर आदि चैक किये जिन पर कंपनी के नकली ट्रेड मार्क लगे मिले।

Advertisement

पुलिस ने यहां से डुप्लीकेट माल जब्त किया और दुकान संचालक अशफाक पिता मुश्ताक एहमद निवासी इमली गली निजातपुरा के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज किया। टीआई अमित सोलंकी ने बताया कि तीन लाख से अधिक का माल बरामद करने के बाद आरोपी को जमानत पर नोटिस देकर छोड़ा गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें