Popup Image
Advertisement

ब्रिज पर मिली लाश

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम रूम की मरच्युरी में रखवा दिया।

Advertisement

एएसआई रामनाथ भारती ने बताया मृतक के सिर पर गंभीर चोंट के निशान है। घटना स्थल पर जांच की जा रही है। मृतक के सिर पर गंभीर चोंट के निशान हैं। एक्सीडेंट अथवा यह भी संभव है कि किसी ने सिर पर वार किया हो क्योंकि घटना स्थल पर व्यक्ति की बाइक या अन्य कोई वाहन नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को संज्ञान में लेकर मामले में जांच कर रही है। यदि शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं होगी तो पोस्टमॉर्टम के बाद शव को दफनाया जाएगा। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक की शिनाख्ती के लिए सूचना पे्रेषित कर दी है।

महाकाल अन्न क्षेत्र के कर्मी की हृदयाघात से मौत

Advertisement

उज्जैन। महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र के कर्मचारी की हृदयाघात से मौत हो गई। वह पत्नी सहित पिछले १० साल से अन्नक्षेत्र में सेवाएं दे रहा था। शुक्रवार शाम सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत पर उसे सहकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

शिवपुरी के चिनादी ग्राम के रहने वाले 43 वर्षीय सालीगराम 10 साल से महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में सेवारत थे। सहकर्मियों ने बताया कल शाम 5 बजे अचानक सालीगराम को घबराहट हुई और सीने में दर्द उठा। अन्नक्षेत्र प्रभारी को जानकारी मिलने पर उन्होंने महाकाल मंदिर की एंबुलेंस बुलाकर कुछ सहकर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर्स ने उसे आईसीयू वार्ड में रखा था। यहां उपचार के दौरान सालीगराम की मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें