भारत जोड़ो यात्रा : जहां बड़ी सभा वहां पैदल नहीं चलेंगे

By AV NEWS

राहुल का सफर निनोरा से सुरासा तक वाहन में

उज्जैन। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी उज्जैन शहर में कहीं भी पैदल नहीं चलेंगे। शहर में उनका सफर वाहन में होगा। इस दौरान वे महाकाल मंदिर,तपोभूमि और सामाजिक न्याय परिसर से रात्रि विश्राम स्थल सुरासा तक की यात्रा वाहन मे करेंगे।

उज्जैन में 1 दिसंबर को पहुंचने वाली यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश समन्वयक पीसी शर्मा के अनुसार राहुल गांधी 1 दिसंबर को सुबह 6 बजे कैम्प साइड सांवेर से रवाना होकर 10 बजे इंदौर रोड स्थित उज्जैन के पास ग्राम निनोरा में यथार्थ फ्यूचरस्टिक स्कूल में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। समन्वयक पीसी शर्मा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का राहुल गांधी और उनकी टीम ने पूरा शेड्यूल तय किया है। इसमें कब कहां,कया होगा यह निर्धारित है।

इसके अनुसार जिस शहर या जिले में राहुल की बड़ी सभा है,वहां राहुल पैदल की पैदल यात्रा कम होगी या नहीं होगी। उज्जैन में राहुल की सभा है। ऐसे में राहुल उज्जैन शहर का सफर वाहन में करेंगे। लंच के बाद राहुल गांधी वाहन से रवाना होकर तपोभूमि में जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर से आशीर्वाद लेंगे।

इसके बाद वे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद सभा को संबोधित करेंगे। सामाजिक न्याय परिसर में जनसभा के बाद राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्री आगर रोड पर रात्रि विश्राम के लिए श्री गुरु सांदीपनि इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सुरासा पहुंचेंगे। पदयात्रा अगले दिन यात्रा 2 दिसंबर को सुबह 6 बजे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज कैम्प से रवाना होगी।

नाश्ता,भोजन और मुलाकात निनोरा में

समन्वयक शर्मा के मुताबिक निनोरा में राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रियों का नाश्ता,भोजन विश्राम होगा। राहुल गांधी शहर चुनिंदा प्रबुद्धजन,प्रतिनिधि मंड़ल कांग्रेस नेताओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। इसमें कौन शामिल रहेगा यह फैसला टीम राहुल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी मिल कर तय करेंगी।

इधर यथार्थ फ्यूचरस्टिक स्कूल में राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रियों के साथ कांग्रेस नेताओं के रुकने,नाश्ते और भोजन के लिए तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। कांग्रेस नेता सोनू शर्मा ने बताया की स्कूल के ग्राउंड को साफ करवाया जा रहा है।

स्कूल के तीन फ्लोर राहुल और उनकी टीम के साथ-साथ उज्जैन में आने वाले बड़े नेताओं के लिए तैयार किए जा रहे हैं। यहां पर कई लोगों से मुलाक़ात कर सकते है। इसके अलावा उनके कंटनेर और अन्य गाडिय़ों को रखने के लिए स्कूल के पीछे जगह बनाई जा रही है।

Share This Article