भारत जोड़ो यात्रा: धार्मिक-जातीय सियासत पर भी नजर

By AV NEWS

राहुल गांधी करेंगे महाकाल में पूजन तपोभूमि पर जैन संत से मुलाकात

उज्जैन।कांग्रेस की मिशन 2023 के मद्देनजर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए धार्मिक और जातीय सियासत पर भी नजर है। भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश की 30 से ज्यादा विधासभा सीटे कवर करने वाली है। यात्रा के शेड्यूल में पूजन-पाठ,संत-महात्माओं से मुलाकाल के साथ जातीय-वर्ग सू जुड़ाव के कार्यक्रम शामिल किए गए है।

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश में कई जगह जाएंगे। इसके साथ ही वह महाकाल-ओंकारेश्वर के दर्शन और नर्मदा पूजन करेंगे। प्रदेश में यात्रा 13 दिन तक रहेगी जिसमें पूरे मालवा और निमाड़ क्षेत्र को कवर किया जाएगा।दरअसल, मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंगों महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन करने के बाद साधु-संतों के साथ पूजन-पाठ भी करेंगे।

इसके अलावा वह बाबा महाकाल की नगर उज्जैन में एक बड़ी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। बताया तो यह भी जा रहा है कि राहुल इस बीच नर्मदा में स्नान भी करेंगे। यात्रा महू भी जाएगी, जहां राहुल डॉ, भीमराब अंबेडकर की जन्मभूमि पर जाने वाले है। इसके अलावा आदिवासी जननायक टंट्या भील के जन्मस्थान जाने वाले है। राहुल गांधी इंदौर में अहिल्या देवी और बड़े गणपति के दर्शन करेंगे।

इस तरह उपयात्राएं जुड़ती जाएंगी

  • शहडोल से उपयात्रा शुरू होकर उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर होते हुए उज्जैन में जुड़ेगी।
  • जावद (नीमच) से शुरू हुई यात्रा मल्हारगढ़, मंदसौर, रतलाम, खाचरोद होते हुए उज्जैन में जुड़ेगी।
  • भानपुरा (मंदसौर) से शुरू हुई यात्रा सुवासरा, महिदपुर होकर उज्जैन में जुड़ेगी।
  • विंध्य, बुंदेलखंड की उपयात्राएं आगर-मालवा में जुड़ेंगी।
  •  भिंड, दतिया से शिवपुरी – मुरैना से ग्वालियर, श्योपुर से शिवपुरी, शिवपुरी से अशोकनगर, गुना, राजगढ़ होकर आगर मालवा में ये यात्रा जुड़ेगी।
  • भोपाल से सीहोर की उपयात्रा कुरावर, पचोर, खुजनेर, नलखेड़ा, सुसनेर में जुड़ेगी।

जनसभा से पहले धर्मस्थल

उज्जैन में राहुल गांधी की बड़ी जनसभा प्रस्तावित है। इसके पहले राहुल गांधी दो धर्मस्थल पर पूजन-अर्चन करने वाले है। भारत जोड़ो यात्रा के प्रारंभिक शेड्यूल के अनुसार राहुल महाकाल मंदिर में पूजन करेंगे। इसके पहले निनौरा से उज्जैन आते समय महावीर तपोभूमि जाकर भगवान महावीर स्वामी के दर्शन करेंगे। तपोभूमि में आचार्यश्री प्रज्ञासागर जी महाराज से आशीर्वाद लेकर चर्चा भी करेंगे। इसे लेकर महावीर तपोभूमि में तैयारी की जा रही है।

आठ उपयात्राएं जुड़ेंगी भी यात्रा से

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 13 दिन में 386 किमी मप्र में चलेगी। मप्र में यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर को सुबह 6 बजे होगी। बुरहानपुर से आगर तक (यात्रा की शुरुआत से खत्म होने तक) मप्र के 5 हजार नेता, कार्यकर्ता राहुल के साथ पैदल चलेंगे।

20 हजार ऐसे लोगों ने भी पंजीयन (एप पर) करवाया है, जो यात्रा में अलग-अलग स्थान पर शामिल होंगे। मप्र के 52 जिलों में कांग्रेस की भारत जोड़ो की उपयात्राएं 35 दिन में 6021 किमी का सफर तय करेंगी। ये उपयात्राएं राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में समाहित होंगी। यह 230 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रहीं हैं।

Share This Article