Advertisement

भू अर्जन में मुआवजा पीडि़त कृषकों ने सौंपा ज्ञापन

उज्जैन। उज्जैन-गरोठ राजमार्ग में उज्जैन तहसील की एवं देवास-बदनावर फोरलेन राजमार्ग में बडऩगर तहसील की काफी भूमि अधिग्रहित हुई है, परंतु कृषकों को बाजार कीमत से लगभग आधा ही पैसा मिला है।

Advertisement

कृषक प्रतिनिधि अजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन पर जिले के कृषकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व आईएएस डॉ. हीरालाल त्रिवेदी के नेतृत्व में ज्ञापन प्रधानमंत्री स्टाफ के ऑफिसर को सौंपा।

एक प्रति प्रधानमंत्री पोर्टल पर अपलोड की, जिसमें केंद्र सरकार से अधिकारियों का एक दल भेजकर जांच कराने एवं मुआवजा बढ़ाने की मांग की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें