राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर जी के प्रवचन सुनने उमड़ा जनसमुदाय

उज्जैन। विख्यात राष्ट्रसंत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज एवं डॉ. मुनि श्री शांतिप्रिय सागर महाराज ने रविवार को प्रवचन के माध्यम से जनसमुदाय का मार्गदर्शन किया। सुबह 9 से छोटा सराफा स्थित विचक्षण भवन (शांतिनाथ मंदिर गली) में संतों का प्रवचन हुआ। इस दौरान क्रोध, तनाव और अहंकार से मुक्ति पाकर जीवन को आरोग्य, आनंद और प्रेम से भरने के व्यावहारिक सूत्र पर संतों ने अपने विचार प्रकट किए।

Advertisement
Advertisement









