Advertisement

मध्यप्रदेश:कोर्ट परिसर में एडवोकेट ने खुद को मारी गोली

होशंगाबाद शहर के नामी वकील आनंद दुबे ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। वह नोटरी का काम भी करते थे। घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना सुबह साढ़े नौ बजे जिला कोर्ट परिसर के पास हुई। कोर्ट परिसर से लगे दीवार के पास आनंद दुबे बैठते थे। वह सुबह नौ बजे ही आ गए थे। कुछ देर अपनी कुर्सी पर बैठे रहे और पिस्टल निकालकर खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम कराने के लिए ले गई। पुलिस वकील के परिवार वालों और आसपास से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें