Advertisement

मध्यप्रदेश:दबंगों से परेशान 80 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा परिवार

भोपाल के होशंगाबाद रोड पर दानिश नगर स्थित करीब 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर एक युवक चढ़ गया। उसके साथ परिवार के 3 सदस्य भी हैं। वे कूदने की धमकी दे रहे हैं। साढ़े चार घंटे बाद भी उन्हें उतारा नहीं जा सका है। अब एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है। टीम मौके पर पहुंच गई है। युवक का कहना है कि उसकी जमीन पर दबंगों का कब्जा है। एसडीओपी मलकीत सिंह युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक युवक पहले भी पांच बार टंकी पर चढ़ चुके है। इसके पहले औबेदुल्लागंज की टंकी पर चढ़ा था।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें