Advertisement

मन की बात में बोले PM मोदी :’शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में घोषणा की कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। यह घोषणा 28 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती से पहले की गई।

 

Advertisement

पीएम मोदी ने अपने रेडियो संबोधन में कहा, “मेरे प्यारे देशवासियो, तीन दिन बाद यानी 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन है। इस दिन हम भगत सिंह जी की जयंती मनाएंगे। भारत माता के वीर सपूत।”

अपने मन की बात रेडियो प्रसारण में, मोदी ने यह भी कहा कि जलवायु परिवर्तन समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है और समुद्र तटों पर कचरा परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा, “इन चुनौतियों से निपटने के लिए गंभीर और निरंतर प्रयास करना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है।”

Advertisement

प्रसारण में, मोदी ने भाजपा विचारक दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक गहन विचारक और देश के महान सपूत थे।

मोदी ने यह भी कहा कि चीतों की वापसी पर 130 करोड़ भारतीय गर्व से भर गए हैं। उन्होंने कहा कि एक टास्क फोर्स उनकी निगरानी करेगी और उसी के आधार पर यह तय किया जाएगा कि लोग उन्हें कब देख पाएंगे.

Advertisement

उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को ‘अमृत महोत्सव’ का एक महत्वपूर्ण दिन आ रहा है जब भगत सिंह की जयंती मनाई जाएगी।मोदी ने कहा, ‘उनकी जयंती से ठीक पहले श्रद्धांजलि के तौर पर एक अहम फैसला लिया गया है, यह फैसला किया गया है कि चंडीगढ़ हवाईअड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें