Popup Image
Advertisement

महाकाल को जल चढ़ाने को लेकर कावड़ियों की गार्ड से झड़प

महाकाल को जल चढ़ाने को लेकर कावड़ियों की गार्ड से झड़प

Advertisement

पुलिस भर्ती की तरह दौड़ लगाकर दूसरे गेट से घुसे

अक्षरविश्व प्रतिनिधि. उज्जैन:महाकाल मंदिर में ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाने को लेकर आज दोपहर कावड़ यात्रियों की प्रवेश को लेकर पहले गेट पर सुरक्षा गार्डों से झड़प हुई फिर एकाएक पुलिस भर्ती की तरह दौड़ लगाकर दूसरे गेट से अंदर घुस गए। इसको लेकर कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी।

Advertisement

गुरुवार दोपहर कावड़ यात्री महाकाल मंदिर में जाने के लिए गेट नंबर चार पर पहुंचे। यहां सुरक्षाकर्मियों से उनकी प्रवेश को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान कुछ कावड़ियों ने दौड़ लगाकर पुलिस चौकी के पास निर्माण कार्य स्थल पर जाने के लिए बने गेट से प्रवेश कर लिया और मंदिर के अंदर जा पहुंचे। कुछ यात्री बाइक और स्कूटर से दूसरे गेट पहुंच गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें