Advertisement

महाकाल सवारी में पुजारी को लगा धक्का

सीने में उठा तेज दर्द, हॉस्पिटल में एडमिट

Advertisement

महाकाल सवारी में धक्का लगने से पुजारी अस्वस्थ

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सोमवार को नागपंचमी के संयोग में निकली भगवान महाकाल की सावन सवारी के दौरान मंदिर के पुजारी संजय शर्मा को ऐसा जोरदार धक्का लगा कि घर जाने के बाद उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। उपचार के बाद वे स्वस्थ हैं। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी पालकी के दौरान धक्का-मुक्की की अव्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा।

Advertisement

धक्के से अस्वस्थ संजय पुजारी के भाई एवं महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने बताया सवारी के दौरान पालकी के साथ चल रहे संजय पुजारी को सीने पर कई बार धक्के लगे। उस समय उन्होंने ध्यान नहीं दिया लेकिन घर पहुंचने के बाद सीने में तेज दर्द उठा। इस पर परिजन उन्हें तत्काल इंदौर रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।

सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को ही नहीं, पुजारियों को भी धक्के लगते हैं। इन धक्कों की चपेट में अधिकारी और नेता भी आते रहते हैं। मंदिर के पुजारी संजय शर्मा ने परिजनों को बताया सवारी के दौरान कई बार उन्हें धक्के लगे, लेकिन प्राय: भीड़ के कारण लगते रहते हैं, इसलिए उन्होंने ध्यान नहीं दिया। श्रावण-अधिकमास के कारण 10 सवारी है और अब तक की सात सवारी में हर बार कुप्रबंधन सामने आया है और श्रद्धालु परेशान होकर दर्शनों से वंचित हुए हैं।

Advertisement

इस बार हो चुकी ये दो बड़ी घटनाएं

पुलिसकर्मी ने श्रद्धालु को मारा चांटा

तीसरी श्रावण सवारी के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा श्रद्धालु को चांटा मारने का वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। पालकी के पास दर्शन के लिए धक्का मुक्की होती है, लेकिन किसी श्रद्धालु को चांटा मारने की घटना पहली और दुर्भाग्यपूर्ण थी।

युवती को चोटी पकड़कर खींचा

सवारी के दौरान मुकेश मकवाना नमक व्यक्ति द्वारा एक युवती की चोटी पकड़कर खींचने का वीडियो भी सामने आ चुका है। हालांकि मकवाना ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। इस घटना ने भी मंदिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।

पालकी के साथ चलने पर धक्का मुक्की होना सामान्य बात है। यह सही है कि रात को संजय पुजारी जी को सीने में दर्द के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। अब वे स्वस्थ हैं। रात में उन्होंने बताया था, सवारी के दौरान सीने पर धक्का लगा था।-आशीष गुरु, पुजारी महाकाल मंदिर

गणगौर दरवाजा से फेल हो रही व्यवस्थाएं

सवारी में शामिल होने वाले भक्तों के अनुसार रामघाट पर पूजन के पश्चात गणगौर दरवाजा से प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल हो रहीं। सोमवार को भी यहीं से धक्का मुक्की शुरू हुई जो गोपाल मंदिर तक जारी रही। इसी दौरान मंदिर के पुजारी संजय शर्मा भी चपेट में आए।

गणगौर दरवाजा पर भजन मंडलियां जमा होती हैं।

यहां उनके कई वाहन खड़े रहते हैं।

पालकी आने से पहले इनको नियंत्रित करने में चूक हो रही।

भजन मंडलियों में एक वाहन की जगह ज्यादा वाहन।

इससे गणगौर दरवाजे से व्यवस्था बिगडऩा शुरू
होती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें