Popup Image
Advertisement

रतलाम-गोधरा रेल लाइन पर मालगाड़ी का कोच बेपटरी

रतलाम। रतलाम रेल मंडल में दाहोद के पास सोमवार शाम 7:27 बजे मंगलमोड़ी और जैकोट स्टेशन के बीच मालगाड़ी का एक कोच पटरी से उतर गया। हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग की अप और डाउन दोनों लाइनें बंद कर दी गईं। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्थानों पर रोक दिया गया।

Advertisement

कोच के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रतलाम रेलवे कंट्रोल रूम में दुर्घटना का सायरन बज उठा। इसके बाद दुर्घटना राहत ट्रेन को तुरंत स्टेशन से घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मालगाड़ी का इंजन से तीसरा कोच डाउन लाइन पर पटरी से उतरा। मालगाड़ी गोधरा से रतलाम की ओर आ रही थी। हादसे के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें