Popup Image

जिंदा बेटी की शोकसभा रखी गई, जानें क्या है वजह?

ससुराल वालों से ही बोली थी- मैंने दूसरी शादी कर ली

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज रतलाम। प्रेम विवाह से नाराज पिता व परिजन ने बेटी को मृत मानते हुए शोक कार्यक्रम रख दिया। बकायदा पंडित को बुलाया। परिजन व समाजजनों के लिए भोज भी रखा। दरअसल युवती की 3 दिसंबर को शादी होने वाली थी। इसके पहले उसने बिना बताए प्रेमी से शादी कर ली। इससे आहत होकर परिवार ने बेटी को मृत मानते हुए शोक कार्यक्रम कर दिया। मामला रतलाम जिले के जावरा के कुम्हारीपुरा का है।

यहां रहने वाले एक परिवार की सबसे छोटी 23 साल की बेटी की शादी 3 दिसंबर को होने वाली थी। घर में शादियां की खुशियां थी। लगभग पूरी तैयारी हो गई थी। शादी की पत्रिकाएं भी बंट गई थी। लेकिन घरवालों को बेटी द्वारा प्रेमी से शादी करने की जानकारी चार दिन पहले लगी। बेटी ने जावरा के रिंगनोद के रहने वाले प्रेमी युवक के साथ उज्जैन जाकर शादी कर ली।

Advertisement

ससुराल वालों ने दी जानकारी
खुद लड़की ने अपने होने वाले ससुराल में चार दिन पूर्व फोन कर कहा कि मैंने दूसरी शादी कर ली है। तब जाकर लड़की के परिजन को पता चला। फिर पुलिस को भी सूचना दी। लड़की थाने पर पेश हुई। पिता व परिजन ने अपनी बेटी को मृत मानते हुए सोमवार सुबह घर पर गोरनी (शोक) कार्यक्रम कर बेटी को मृत मान लिया। बेटी की तस्वीर रख माला चढ़ाकर, धूप ध्यान कर पंडित से हिंदू रीति- रिवाज के अनुसार शोक कार्यक्रम कर दिया।

घर में चल रही थी भागवत कथा
युवती के पिता मटके का ठेला लगाते हैं। चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी, दूसरे नंबर का बेटा व फिर दो बेटियां हैं। पिता का कहना था कि 3 दिसंबर को बेटी की शादी जावरा में ही तय की थी। इसके पहले घर में भागवतकथा रखी थी। सारी तैयारियां हो गई थीं। पत्रिकाएं भी बंट गई थीं। तीन से चार दिन पूर्व हमें बेटी के उज्जैन जाकर रिंगनोद के लड़के से शादी करने की जानकारी लगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें