Advertisement

रवि किशन, जानकी बॉडीवाला, संजय मिश्रा-विक्रम प्रताप ने किए श्री महाकाल दर्शन

भगवान महाकाल की शरण में फिल्मी सितारे, गोरखपुर की खुशहाली और देश के कल्याण के लिए बाबा महाकाल से मांगा आशीर्वाद

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भगवान महाकाल की शरण में फिल्मी सितारों की आवाजाही बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में आधा दर्जन से अधिक फिल्मी सितारे मंदिर आकर मत्था टेक चुके हैं। मंगलवार को सुबह अनुपम खेर, शुभांगी दत्त जैसे दिग्गज सितारे मंदिर पहुंचे थे। वहीं शाम को संजय मिश्रा व विक्रम प्रताप आए। बुधवार सुबह अभिनेता सांसद रवि किशन और अभिनेत्री जानकी बॉडीवाला ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।

भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता व गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में हाजिरी लगाई। वे भस्म आरती में शामिल हुए। रवि किशन ने नंदी हॉल भगवान नंदी को भी शीश नवाया। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए।

Advertisement

मीडिया से चर्चा के दौरान रवि किशन ने कहा जब भी बाबा महाकाल के दर्शन का अवसर मिलता है, आ जाता हूं। जीवन धन्य हो जाता है। मैंने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर की जनता के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की है। बाबा की कृपा सब पर बनी रहे।

बाबा के दरबार में मिली असीम शांति

Advertisement

फिल्म जगत की उभरती हुई अभिनेत्री जानकी बॉडीवाला ने बुधवार को श्री महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मंदिर पहुँचकर भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सफेद पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुँचीं जानकी बॉडीवाला ने सबसे पहले भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने काफी समय नंदी हॉल में व्यतीत किया, जहाँ वे हाथ जोड़कर ध्यानमग्न नजर आईं।

उन्होंने मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए चांदी द्वार से अभिषेक और पूजन किया। मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में अभिनेत्री ने बताया कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिली है। उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की सफलता के लिए बाबा से मंगल कामना की। गौरतलब है कि फिल्म शैतान के बाद जानकी बॉडीवाला की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।

पारिवारिक शादी के बाद आभार जताने पहुंचे

बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेता विक्रम प्रताप ने मंगलवार शाम महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और आभार व्यक्त किया। दोनों कलाकारों ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। संजय मिश्रा पारंपरिक भगवा धोती और शर्ट पहने थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में हाल ही में एक विवाह समारोह संपन्न हुआ है, जिसकी सफलता के लिए वे बाबा महाकाल को धन्यवाद देने आए हैं।

संजय मिश्रा ने कहा घर में शादी थी, सब कुछ बहुत अच्छे से हुआ। यह सब बाबा की कृपा है। मैं यहाँ पहले भी कई बार आ चुका हूँ और हर बार एक असीम शांति की अनुभूति होती है। वहीं विक्रम प्रताप ने बताया कल ही दीदी की शादी हुई है। सभी कार्य निर्विघ्न हुए, इसीलिए आभार व्यक्त करने आए हैं। संजय सर के साथ यहाँ होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें