Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से

इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी, जहां से वे सीधे ओंकारेश्वर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगी। 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे ग्वालियर और श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

 

Advertisement

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र को ‘नो-फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। वहीं 17 से 19 जून तक कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

भारी वाहनों का रूट बदला

  • इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
  • इंदौर से खंडवा जाने वाले वाहन तेजाजी नगर, महू, मानपुर, धामनोद, खरगोन, भीकनगांव और देशगांव होकर जाएंगे।
  • सिमरोल, बड़वाह और मंडलेश्वर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
  • खंडवा से इंदौर आने वाले भारी वाहन भीकनगांव, खरगोन और कसरावद मार्ग से संचालित होंगे।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

  • 18 और 19 जून को ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा।
  • इंदौर, खंडवा और मूंदी की ओर से आने वाले वाहन तय रूट से ट्रेंचिंग ग्राउंड और ताम्रकर पार्किंग तक पहुंचेंगे।
  • पार्किंग स्थल से श्रद्धालुओं को पैदल मंदिर तक जाना होगा।

बसों के लिए व्यवस्था

  • इंदौर और खंडवा से आने वाली बसें मोरटक्का में पार्क की जाएंगी।
  • मोरटक्का से लोक परिवहन के माध्यम से श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर पहुंचाया जाएगा।
  • नियमित रूट की बसों को पी-01 पार्किंग तक भेजा जाएगा, इसके आगे पैदल जाना होगा।

कुछ मार्ग नो-व्हीकल जोन रहेंगे

  • राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
  • वीवीआईपी मूवमेंट पूरा होने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
  • सुरक्षा कारणों से कुछ स्थानों पर समय-समय पर ट्रैफिक रोका जा सकता है।

प्रशासन की अपील

  • ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।
  • यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
  • पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
  • वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक भीड़ से बचें।

    Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें