Popup Image
Advertisement

कोटा के लिए उज्जैन से पहली लोकल ट्रेन शुरू, 7 घंटे का सफर, किराया 55 रु.

कोटा-चौमहला मेमू ट्रेन अब उज्जैन तक बढ़ी, नागदा में सांसद ने दिखाई हरी झंडीअक्षरविश्व न्यूज

Advertisement

उज्जैन। रेलवे ने कोटा को उज्जैन से जोडऩे के लिए पहली पैसेंजर ट्रेन शुरू की है। यह शामगढ़ चौमहला के रास्ते उज्जैन आएगी और इसी रास्ते से वापसी करेगी। उज्जैन और कोटा के बीच अब तक एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें ही थीं। यह चुनिंग स्टेशनों पर रुकती थीं।  नई मेमू ट्रेन उज्जैन से कोटा तक सारे स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के जरिए महज 55 रुपए किराए में 7 घंटे में कोटा पहुंचा जा सकेगा।

इसका सबसे ज्यादा फायदा जेईई और नीट की तैयारी करने वाले बच्चों को मिलेगा जो अब तक एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के भरोसे थे। सोमवार को ट्रेन के नागदा पहुंचने पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक तेजबहादुरसिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया और उज्जैन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

उज्जैन स्टेशन पर भी ट्रेन से उतरे यात्रियों का स्वागत किया गया। अभी तक उज्जैन से कोटा के बीच जोधपुर सुपरफास्ट, रणथम्भोर सुपरफास्ट, भगत की कोठी सुपरफास्ट, नईदिल्ली-सुपरफास्ट, नईदिल्ली इंटरसिटी, जयपुर सुपरफास्ट ट्रेनें चलतीं हैं जो सभी एक्सप्रेस या सुपरफास्ट हैं। इन ट्रेनों का जनरल कोच किराया 105 से 120 रुपए हैं और करीब साढ़े चार घंटे में कोटा तक का सफर पूरा होता है। मेमू का किराया 55 रुपए है और रास्ते के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए यह 7 घंटे में कोटा पहुंचाएगी।

उज्जैन से 12.30 बजे जाएगी : कोटा-उज्जैन मेमू प्रतिदिन कोटा से सुबह 5.40 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुंचेगी। उज्जैन-कोटा मेमू ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे उज्जैन से रवाना होगी और उसी दिन शाम 7.05 बजे कोटा पहुंचेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें