Advertisement

अफवाह के बाद कूदे यात्री दूसरी ट्रेन से कटे, चार मरे

मुरैना में दर्दनाक हादसा हुआ, खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस में थे सवार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज मुरैना। मुरैना में हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के डिब्बे में आग की अफवाह से अफरा-तफरी मची घबराहट में चार लोगों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई।

मृतकों में शामिल दो महिलाएं और एक बच्चा आगरा के रहने वाले थे, जबकि तीसरी महिला बीकानेर की रहने वाली थी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से जुड़ी बोगी में रविवार शाम 4:15 बजे कथित तौर पर चिंगारी और धुआं निकला, जिसके बाद घबराहट में कुछ यात्रियों ने जंजीर खींचकर ट्रेन रोक दी और नीचे कूदकर रेलवे ट्रैक पर आ गए।

Advertisement

उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि दूसरी पटरी से पातालकोट एक्सप्रेस गुजरने वाली है। इस ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 35 वर्षीय आफरीन, चार साल का अशद, 60 वर्षीय बुजुर्ग शकुंतला और 58 वर्षीय वीरमा देवी शामिल हैं। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश जारी किए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें