Advertisement

लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित पीएम बने मोदी

आज एनडीए में शामिल दलों को संबोधित करेंगे

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल 4399 दिन

नईदिल्ली, एजेंसी। नरेंद्र मोदी ने 10 जून को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोदी ने 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के पास था। वे 4398 दिनों तक इस पद रहे। दरअसल, 15 अगस्त 1947 को जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे। इसके बाद 1952 में देश में पहला आम चुनाव हुआ। नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक निर्वाचित पीएम रहे।

Advertisement

पूर्व पीएम नेहरू का कार्यकाल 4398 दिन

दोपहर 3 बजे एनडीए संसदीय दल की बैठक

Advertisement

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बुधवार को दोपहर 3 बजे एनडीए की अहम बैठक होगी। भारत मंडपम में होने वाली बैठक में भाजपा और एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सीएम, डिप्टी सीएम, समेत प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक में मोदी के इस रिकॉर्ड पर बधाई प्रस्ताव पारित होगा। इसके साथ ही ‘विकसित भारत-2047’ के रोडमैप, केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, विकास परियोजनाओं पर चर्चा होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें