लवमैरिज का दु:खद अंत, महिला ने जान दी

उज्जैन। पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम शिवानी पति निहाल सूर्यवंशी (27) है। नागेश्वर धाम की शिवानी ने २०२१ में सेठीनगर के निहाल से प्रेम विवाह किया था। इनका तीन साल का एक बच्चा भी है। 11 जून को शिवानी विवाद के बाद ससुराल से अपने मायके नागेश्वर धाम आ गई थी। यहां पर १२ जून को जहरीला पदार्थ खाने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। शिवानी का चरक, माधवनगर और इसके बाद निजी अस्पताल में इलाज चला लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
रविवार रात को शिवानी की मौत हो गई। सोमवार सुबह पीएम के बाद शिवानी का शव परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल में मौजूद शिवानी के परिवानजनों ने बताया कि निहाल कुछ काम धंधा नहीं करता था। इस कारण दोनों में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग भी की है।









