Advertisement

लायंस क्लब द्वारा सेवा सप्ताह में हर दिन की सेवा

उज्जैन। लायंस क्लब उज्जैन सुरभि द्वारा सेवा सप्ताह मनाया गया। जिसमें राशन वितरण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। वहीं अन्य सेवा कार्य एवं सम्मान भी किए गए।

Advertisement

अध्यक्ष मधु गुप्ता ने बताया कि क्लब द्वारा वर्षभर सेवा कार्य किए जाते हैं पर सेवा सप्ताह अंतर्गत 7 दिवस प्रतिदिन अलग-अलग सेवा गतिविधियां की गई। जिसमें मज़दूर वर्ग की महिलाओं के 55 परिवार को मूंग दाल, शकर व चाय पत्ती दी गई। गरीब मज़दूरों को नाश्ता वितरण किया जिसमें लगभग 300 परिवार लाभान्वित हुए।

रक्तदान शिविर में 101 डोनर द्वारा 101 यूनिट रक्त दान किया। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर दो सफ़ाई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। वरिष्ठ लायन सदस्य एम जे एफ सुधा बाहेती का सम्मान किया। 50 छात्रों का नेत्र व दंत परीक्षण कराया गया। भगवान दास ऐरन, संध्या ऐरन, झोन चेयरपरसन डॉ. रश्मि, डॉ. संध्या सक्सेना व क्लब सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें