Popup Image
Advertisement

शाहरुख ने ‘पठान’ के लिए 100 करोड़ रुपए

2018 में आई फिल्म जीरो के बाद शाहरुख खान की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं आई है। अब जल्द ही उनके फैंस को खुशखबरी मिलने वाली है। शाहरुख यशराज फिल्म्स की पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं और जल्द ही फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म में SRK का लुक भी नया है। दुबई में चल रही शूटिंग के दौरान शारहुख लंबे बाल और पूरी दाढ़ी में नजर आए। दुबई में फिल्म के इंटेंस एक्शन सीन की शूटिंग जारी है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, पठान के लिए यशराज फिल्म्स ने शाहरुख खान को 100 करोड़ रुपए फीस दी है और इसी के साथ SRK इंडिया के सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले एक्टर बन गए हैं।

Advertisement

फिल्म रिवेंज ड्रामा थीम पर आधारित है और इसमें बेहद शानदार एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। वार फिल्म में एक्शन सीन फिल्मा चुके एक्शन डायरेक्टर परवेज शेख पठना में एक्शन सींस पर काम कर रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर विशाल-शेखर इस फिल्म के म्यूजिक के लिए री-यूनाइट हुए हैं। दोनों ने शाहरुख की फिल्मों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, रा-वन और हैप्पी न्यू ईयर के लिए भी म्यूजिक कंपोज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें