सेल्स मैनेजर की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत, 1घायल

देर रात साबूखेड़ी रोड पर हुई घटना
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। आइस्क्रीम फैक्ट्री के सेल्स मैनेजर की बाइक को विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मैनेजर की मृत्यु हो गई, उनका दोस्त घायल हुआ जिसका उपचार जारी है।
विजय पिता नंदकिशोर (34) निवासी उर्दूपुरा क्वालिटी आइस्क्रीम फैक्ट्री में सेल्स मैनेजर थे। वह कर्मचारी सुजल पिता सुरेश निवासी भैरवगढ़ के साथ काम से शाजापुर गए थे। शनिवार रात बाइक से लौटते समय कायथा-विजयगंज मंडी के बीच साबूखेड़ी में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में विजय की मौत हो गई, सुजल को गंभीर हालत में चरक अस्पताल लाया गया। यहां से परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। परिजन ने बताया कि विजय की 4 माह की बच्ची सहित 2 बच्चे हैं। वह बाइक लेकर फैक्ट्री के काम से शाजापुर गए थे। विजयगंज मंडी थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की है।









