शिप्रा में नहाने गया युवक, डूबने से मौत

उज्जैन। देवास रोड स्थित ग्राम कुंवारिया में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय विशाल पिता शंकरलाल मालवीय निवासी हामूखेड़ी पेंटर का काम करता है। वह सोमवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए ग्राम कुंवारिया में शिप्रा नदी में नहाने गया था।
Advertisement
नदी में कमर तक पानी था जिसमें सभी नहा रहे थे। नहाते हुए विशाल आगे चला गया जहां नदी में गहरा गड्ढा था। वह छटपटाने लगा तो दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। जिसके चलते डूबने से उसकी मौत हो गई। नागझिरी पुलिस ने पीएम करवाया।
Advertisement









