Popup Image

संभागायुक्त ने चेताया सिंहस्थ कामों में टाइमलाइन महत्वपूर्ण, काम पूरा नहीं तो इंजीनियर होंगे जिम्मेदार

अपर मेला अधिकारी को सौंपी समन्वय की जिम्मेदारी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों की टाइमलाइन पर अब प्रशासन का फोकस है। सिंहस्थ निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे संभागायुक्त ने कहा कि जिन कामों की डेडलाइन जिस समय की तय है, वह काम उसी डेडलाइन में पूरे होने चाहिए। अगर यह काम तय तारीख तक पूरे नहीं होते हैं तो उसके लिए संबंधित इंजीनियर जिम्मेदार होंगे। इसी तरह जिन निर्माण कार्यों की टाइमलाइन मार्च से लेकर जून 2027 तक है, वे निर्माण कार्य भी समय पर पूरे हों, इसका ध्यान रखा जाए।

दरअसल, संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह गुरुवार को सिंहस्थ निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
सड़कों के निर्माण कार्य में आ रही अंतरविभागीय बाधा दूर करने के लिए समन्वय की जिम्मेदारी अपर मेला अधिकारी ओम प्रकाश सनोडिया को सौंपी गई है। वे नगर निगम, लोक निर्माण और सेतु निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर सड़कों के निर्माण की परेशानी दूर करेंगे। सीवरेज एवं पाइपलाइन की शिफ्टिंग की बाधा दूर करने के लिए दोनों विभागों के बीच डे-टू-डे समन्वय करेंगे।

Advertisement

सड़कों के निर्माण के दौरान गुमटियां , अतिक्रमण हटाने जैसेे कार्य के लिए भी नगर निगम में एक अधिकारी की विशेष नियुक्ति करने तथा नियुक्त अधिकारी से संबंधित निर्माण एजेंसियों के कार्यपालन यंत्रियों को समन्वय एवं संपर्क बनाने के निर्देश दिए हैं।

संभागायुक्त ने कहा है कि नगर निगम एवं निर्माण एजेंसियों के बीच समन्वय को लेकर कोई समस्या या शिकायत समीक्षा बैठक में नहीं आनी चाहिए।

Advertisement

यूडीए के कार्य शंकराचार्य चौराहा से दत्त अखाड़ा होकर उजडख़ेड़ा हनुमान रोड ,स्वागत द्वार, नए सिंहस्थ मेला कार्यालय की प्रगति और शनि मंदिर से जीवनखेड़ी तक के मार्ग की जानकारी भी उन्होंने ली।

संभागायुक्त ने सिंहस्थ के अस्थायी निर्माण कार्य जिनमें टेंट सिटी, अधिकारी कर्मचारियों की डॉरमेट्री, टूरिस्ट के ठहरने की व्यवस्था के टेंडर फाइनल करने के निर्देश दिए हैं।

नगरनिगम 31 दिसंबर तक अपने 18 निर्माण कार्य पूरे कर लेगा। संभागायुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, विभिन्न घाटों पर वाटर क्वालिटी मैनेजमेंट कार्य की टेंडरिंग में तेजी लाने का भी कहा।

बैठक में कलेक्टर रोशनकुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, स्मार्ट सिटी सीईओ डॉ. नेहा जैन, यूडीए सीईओ संदीप सोनी, अपर मेला अधिकारी ओम प्रकाश सनोडिया, उप मेला अधिकारी संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें