Popup Image

60 साल की महिला ताल से स्कूटर पर ला रही थी एमडी, चेकिंग में पकड़ी गई

उज्जैन। 60 साल की महिला ताल से स्कूटर की डिक्की में रखकर एमडी ला रही थी। चेकिंग के दौरान उसे धर लिया गया।
दरअसल,आगर नाका की रहनेवाली 60 साल की नजमा पति शब्बीर खान ड्रग्स तस्कर है। वह पहले भी नशा बेचने के आरोप में पकड़ी जा चुकी है। बुधवार-गुरुवार की रात वह ताल से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स लेकर स्कूटर से उज्जैन आ रही थी।उसे यह ड्रग्स अय्यूब खान ने दी थी। पुलिस नजमा पर नजर रखे हुए थी।

Advertisement

वह जैसे ही गरोठ हाई-वे पर पहुंची, उसे रोककर तलाशी ली तो डिक्की से 100 ग्राम एमडी मिली। इसकी कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है। महिला को ड्रग्स बेचने के आरोप में 10 साल की सजा हो चुकी है। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से यह काम कर रही थी। इसी तरह गढ़कालिका-विक्रांत भैरव मार्ग से भी एमडी पकड़ी गई है। जूना सोमवारिया का रहने वाला सईद खान स्कूटर में रखकर एमडी की सप्लाई देने जा रहा था। इसी दौरान वह धर लिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें