Popup Image
Advertisement

सख्ती: महाराष्ट्र में आज से 15 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू

कोरोना वायरस संक्रमण फिर खतरनाक होता जा रहा है। पिछले 16 दिन के दौरान रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और आंकड़ा 62 हजार तक पहुंच गया है। छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना मरीजों में से 79.57 मामले इन्हीं राज्यों से हैं। हालात इस कदर गंभीर हो रहे हैं कि अब कई राज्यों सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार ने मिनी लॉकडाउन लगा दिया है। सरकार ने प्रदेश में रविवार से 15 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। इस समयसीमा के दौरान मॉल, बार-रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स, उद्यान-पार्क, सिंगल स्क्रीन थियेटर, समुद्री बीच और सार्वजनिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस संदर्भ में शनिवार को नए दिशानिर्देश जारी किए गए।

सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लागू रहेगी। नाट्यगृह और ऑडिटोरियम में कोई कार्यक्रम नहीं हो सकेगा। शादी में 50 लोग और अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। लेकिन इससे अधिक लोगों की उपस्थिति पर कार्रवाई होगी।

Advertisement

वहीं, सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक लोग एक साथ पाए जाने पर या थूकने पर 1000 रुपये जबकि बिना मास्क के पाए जाने वालों से 500 रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा। हेल्थकेयर, जीवन आवश्यक सेवाएं व उत्पादन इकाईयों को छोड़कर सभी निजी कार्यालयों में केवल 50 फीसदी कर्मचारी ही मौजूद रह सकेंगे। सरकारी कार्यालयों में बिना जरूरी कार्य के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। धार्मिक ट्रस्टों से कहा गया है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को प्रवेश दें। इस बीच मराठवाड़ा के औरंगाबाद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 30 मार्च से 8 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इससे पहले नागपुर, नांदेड में लॉकडाऊन लगाया जा चुका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें