Advertisement

साडू माता बावड़ी तिराहा बना डेंजर स्पॉट

14 घंटे में दो बड़े हादसे, एक की मौत और सात घायल

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला साडू माता बावड़ी तिराहा इन दिनों हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। पिछले 14 घंटों के भीतर इस मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं सामने आईं, जिसमें एक युवक की दु:खद मौत हुई और ७ घायल हुए हैं।

गुरुवार करीब 12 बजे तिराहे पर मुंबई से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे एक परिवार की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार शांति (50 वर्ष), वैष्णवी (25 वर्ष), अजय (26 वर्ष), पूनम (24 वर्ष) और सोनल घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चरक अस्पताल पहुंचाया गया। पहली घटना बुधवार रात हुई थी जिसमें गणेश नगर निवासी संजय (30 वर्ष), अपनी 8 वर्षीय बेटी साक्षी और जावरा से आए रिश्तेदार राकेश (35 वर्ष) के साथ उन्हेल मार्ग स्थित एक ढाबे से खाना खाकर पैदल घर लौट रहे थे। कार ने तीनों टक्कर मारी जिसमें संजय की मौत हो गई थी। जबकि साक्षी और राकेश अस्पताल में भर्ती हैं।

Advertisement

तेजी से गुजरते हैं वाहन स्पीड ब्रेकर जरूरी
यह मार्ग उन्हेल, नागदा और बडऩगर को जोडऩे के साथ-साथ इंदौर की ओर जाने वाले सिंहस्थ बायपास का भी हिस्सा है। यहां से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ-साथ भारी वाहन भी अत्यधिक गति से गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहाँ पहले भी कई जानलेवा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए यहां स्पीड ब्रेकर जरूरी हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें