Popup Image

सुशांत ड्रग मामले में एनसीबी आज फाइल करेगी चार्जशीट

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शुक्रवार को विशेष एनडीपीएस अदालत में सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग मामले में आरोप पत्र दायर करेगी। सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और अन्य लोग इस मामले में आरोपी हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस मामले की जांच कर रही एनसीबी ने 30000 पेज की चार्जशीट तैयार की है, जिसे आज दाखिल करेगी।एनसीबी की पूछताछ में रिया ने बताया कि सुशांत 2016 से ही ड्रग ले रहे थे और वह सुशांत के लिए ही ड्रग्स मंगाती रही हैं। रिया एनसीबी के सामने यह स्वीकर कर चुकी है कि उसने पार्टियों में कभी-कभार शौकिया तौर पर ड्रग्स या शराब का सेवन किया है।

बता दें कि इस मामले में रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था और उनको एक महीने जेल में भी रहना पड़ा था। एनसीबी की ओर से तैयार की गई चार्जशीट में कुल 33 लोगों का नाम शामिल है।

Advertisement

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव बांद्रा स्थित उनके घर से पाए जाने के बाद से ही खबरों और सोशल मीडिया में साजिशों की अटकलें लगने लगी थीं, कि उनकी हत्या हुई है। मुंबई पुलिस से बिहार पुलिस फिर एनसीबी और फिर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें