Popup Image

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारों से भरा कंटेनर, तीन गाड़ियां जलकर खाक

हरियाणा से टाटा मोटर्स की कारें लेकर आ रहा था कंटेनर, प्रेसिडेंट होटल के सामने हुआ हादसा; कनाड़िया पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।शहर के बायपास स्थित प्रेसिडेंट होटल के सामने शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से कारों से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और कंटेनर में रखी तीन कारें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, कंटेनर हरियाणा से टाटा मोटर्स की आठ कारें लेकर इंदौर आ रहा था। रास्ते में कई कारों की डिलीवरी हो चुकी थी। कंटेनर में बची तीन कारें प्रेसिडेंट होटल के सामने हादसे का शिकार हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कंटेनर हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आया, जिसके बाद उसमें आग भड़क उठी।

मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे की जांच शुरू

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कंटेनर किन परिस्थितियों में हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया। हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें