भोपाल-नर्मदा गंभीर जल प्रदाय योजना के 100 पाइप चोरी

उज्जैन। शासन की जल जीवन योजना के तहत ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन डालने का काम इंदौर रोड नवाखेड़ा में किया जा रहा है। यहां से अज्ञात बदमाश 100 नग पाइप चोरी कर ले गया जिसकी रिपोर्ट नानाखेड़ा थाने में दर्ज कराई गई।

Advertisement
पुलिस ने बताया कि महिदपुर रोड निवासी देवेन्द्र राठौर पिता जगदीश राठौर ने दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी से पेटी कांटेक्ट पर भोपाल-नर्मदा-गंभीर जलप्रदाय परियोजना का काम लिया है। उसने 14 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच नवाखेड़ा खेत पर 100 एमएम के 5.5 मीटर लंबे 100 नग पाइप रखे थे। यहां से उक्त अवधि में अज्ञात बदमाश पाइप चोरी कर ले गया। पुलिस ने बताया कि पेटी कांट्रेक्टर ने चोरी गए पाइप की कीमत नहीं बताई है। मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
Advertisement









