Advertisement

जल संसाधन के 52 तालाबों में 11 मिलियन क्यूसेक मीटर पानी आया, 34 में अब तक पानी न्यूनतम स्तर तक भी नहीं पहुंचा

विभाग के अधिकारियों को उम्मीद सितंबर तक भर जाएंगे तालाब

Advertisement

उज्जैन। रूठे बादल भले ही सोमवार से मेहरबान हो गए हो और उज्जैन में जमकर पानी बरसा हो लेकिन जिले के ३४ तालाब अभी भी खाली पड़े हैं। जल संसाधन विभाग ी के अनुसार उनके 52 छोटे तालाबों में अब तक 11 मिलियन क्यूसेक मीटर पानी एकत्रित हो चुका है। जिले में आंकड़ों के अनुसार अब तक 15.66 इंच बारिश हुई है जो वार्षिक औसत का लगभग 4४ प्रतिशत है।

अरनिया बहादुरपुर तालाब 10.6 प्रतिशत ही भर पाया: जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल ने बताया जिले में विभाग का एक मिडिल और 52 लघु तालाब हैं। अरनिया बहादुरपुर स्थित मिडिल तालाब 10.6 प्रतिशत भर गया है जबकि जिले के 52 लघु तालाबों में 11 एमसीएम (मिलियन क्यूसेक मीटर) पानी ही आया है। हालांकि महिदपुर का कृष्ण सुदामा तालाब पूरा भर गया है। सामान्यत: सितंबर अंत तक बारिश होती है तब तक इन तालाबों के भी भर जाने की उम्मीद है।

Advertisement

34 तालाबों में पानी न्यूनतम लेबल से कम
ईई ने बताया विभाग के 34 तालाबों में पानी न्यूनतम स्तर से भी नीचे है जबकि 12 तालाब 0 से 25 प्रतिशत तक, 4 तालाब 26 से 50 प्रतिशत, 1 तालाब 50 प्रतिशत से अधिक भरा है। अब तक सिर्फ महिदपुर स्थित कृष्ण-सुदामा तालाब ही पूरा भर सका है।

अब तक

Advertisement

इस वर्ष उज्जैन जिले में 1 जून से अगस्त के शुरुआती सप्ताह तक लगभग 15.66 इंच (398 मिमी) औसत बारिश दर्ज हो चुकी है। उज्जैन की कुल औसत वार्षिक वर्षा लगभग 35 से 36 इंच के बीच होती है। इसके मुकाबले अब तक लगभग 4४ से 4५ प्रतिशत बरसात हुई है, जो अब तक के होने वाली बारिश से 18 प्रतिशत कम है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की तरह उज्जैन संभाग में भी मानसून के धीमे और असमान बर्ताव के कारण वर्षा का आंकड़ा सामान्य औसत से पीछे चल रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें