Advertisement

16 वर्षीय किशोरी लापता

किशोरी लापता

Advertisement

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पान बड़ौदिया में रहने वाली 16 वर्षीय जया पिता लखन मालवीय घर पर बिना बताए कहीं चली गई। शनिवार दोपहर 1 बजे उसके माता पिता मजदूरी करने गए थे तभी वह घर से गई। परिजन ने उसे आसपास तलाश किया और जानकारी नहीं मिलने पर थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट में पेश करेंगे

Advertisement

उज्जैन। महाकाल मंदिर में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात विनोद चौकसे और नंदीहॉल प्रभारी राकेश श्रीवास्तव को महाकाल थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज है। पुलिस आज उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध करेगी। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं से रुपए एंठने वाली गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाना है।

सास ने प्रेस से, पति-ननंद ने हाथ से पीटा

Advertisement

उज्जैन। सार्थक नगर में रहने वाली महिला प्रायवेट जॉब करती है। वह नौकरी से घर पहुंची। पति को फोन किया। वह अपनी मां के घर था। बार-बार फोन करने से नाराज होकर ससुरालजनों ने महिला की पिटाई कर दी। नीलगंगा थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि सार्थक नगर निवासी 28 वर्षीय रितु पति अश्विन ने अपने पति सहित महाकाल सिंधी कालोनी निवासी सास हेमलता पति महेन्द्र सिंह, ननंद पूनम चौहान के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। रितु ने पुलिस को बताया कि पति अश्विन ऑटो चलाता है। वह घर नहीं था। उसे फोन पर घर आने को कहा तो सास व ननंद नाराज हो गईं। उन्होंने घर आकर सास ने प्रेस से और पति व ननंद ने हाथ से पीटकर घायल किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें